Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशों की पालना में प्राधिकरण आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, सेवाओं के समयबद्ध निस्तारण और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशों की पालना में प्राधिकरण आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, सेवाओं के समयबद्ध निस्तारण और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कोटा/ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा कल कोटा विकास प्राधिकरण की सेवाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देशों की पालना में  शनिवार को आयुक्त  बचनेश कुमार अग्रवाल ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आमजन को राहत देने, सेवाओं के निस्तारण में लगने वाला समय कम करने तथा शहर की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आयुक्त  ने निर्देश दिए कि प्राधिकरण की विभिन्न सेवाओं में अनावश्यक देरी को समाप्त कर आवेदन प्रक्रिया सरल एवं समयबद्ध बनाई जाए। ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था में फाइलों एवं आवेदनों के अनावश्यक मूवमेंट तथा अतिरिक्त चरणों को कम किया जाए, ताकि प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके। इसके लिए डीलिंग असिस्टेंट एवं पटवारी स्तर पर कार्यवाही अधिकतम एक दिन तथा कनिष्ठ अभियंता (JEN) स्तर पर अधिकतम तीन दिन में पूरी करने के निर्देश दिए गए। भवन निर्माण स्वीकृति एवं भूखंडों के उप-विभाजन और पुनर्गठन (Subdivision & Reconstitution) के प्रकरणों में प्लानिंग सेक्शन के स्तर पर लगने वाले समय को कम करने के साथ-साथ लीज डीड एवं कब्जा-पत्र की ऑफलाइन प्रक्रिया के स्थान पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आयुक्त ने 31 दिसंबर तक समस्त योजनाओं के भूखंडों की प्रॉपर्टी आईडी CPRMS पोर्टल पर तैयार कर उन्हें GIS मैपिंग से जोड़ने के निर्देश दिए। प्रत्येक भूखंड की जमा एवं बकाया लीज राशि का विवरण भी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किये जाने, जिससे बकाया राशि के संबंध में ऑनलाइन नोटिस जारी करने की व्यवस्था विकसित की जा सके। इन कार्यों की प्रगति की प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा की जाएगी।

शहर की व्यवस्थाओं में सुधार के संबंध में आयुक्त  ने सड़कों की मरम्मत एवं सुधार तथा स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं का समाधान दीपावली पूर्व तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अतिक्रमण की समस्या के समाधान और यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

आयुक्त  ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमाओं का पालन सुनिश्चित करते हुए  लोकसभा अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देशों पर गंभीरता से कार्रवाई करें, ताकि आमजन को प्राधिकरण की सेवाओं का लाभ सरलता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से मिल सके।

बैठक में प्राधिकरण सचिव  मुकेश कुमार चौधरी, उपायुक्त  शिक्षा पवन, निदेशक अभियांत्रिकी  रविन्द्र प्रकाश माथुर, निदेशक आयोजना भूपेश मालव, निदेशक वित्त  रोहित दीक्षित, निदेशक विधि तरुण दाधीच, संयुक्त निदेशक आईटी प्रदीप कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुण कांत सोमानी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles