Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्ट्रेस के दौर में जिम – सबसे बेहतर समाधान

स्ट्रेस के दौर में जिम – सबसे बेहतर समाधान

लेखक : परमानन्द गोयल, कोटा (राजस्थान)

आज लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी तनाव में है। 21वीं सदी में रोटी, कपड़ा, मकान का प्रेशर तो कम हुआ है, पर नए प्रेशर बढ़ गए हैं – नौकरी का प्रेशर, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, लाभ-हानि, दूसरों से तुलना, बच्चों की पढ़ाई, सुंदर दिखने का प्रेशर, किश्त भरने का प्रेशर, मोबाइल-सोशल मीडिया की थकान, जाम में इंतजार, बॉस की डांट या अधीनस्थों के काम न करने का तनाव। यह अब सिर्फ बड़ों की नहीं, युवाओं की रोज की सच्चाई है।

फिल्मी स्टार और सेलिब्रिटी इसे अच्छी तरह समझते हैं। वे जिम को सिर्फ बॉडी बनाने के लिए नहीं, बल्कि चेहरे पर ग्लो लाने, एनर्जी बनाए रखने और मन को स्थिर रखने के लिए दिनचर्या का अनिवार्य अंग मानते हैं।

प्रसिद्ध लोग क्यों मानते हैं जिम जरूरी है

• विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद कहते हैं – “I go to the gym every day… to keep away any kind of tension.” मैं रोज जिम जाता हूँ ताकि किसी भी तरह के तनाव को दूर रख सकूँ।

• गायिका सुनिधि चौहान का मंत्र है – “My personal de-stress mantra is exercising.” मेरा डी-स्ट्रेस मंत्र वर्कआउट है।

• अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह कहती हैं – “For me, fitness is not just about hitting the gym; it is also about inner happiness.” फिटनेस सिर्फ जिम नहीं, भीतर की खुशी है।

साफ है – जिम बॉडी से ज्यादा मन के लिए है।

तनाव शरीर पर क्या करता है

तनाव सिर्फ मन की बात नहीं। लगातार तनाव से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा और नींद न आना जैसी दिक्कतें शुरू होती हैं। इसे दवा से कुछ देर दबाया जा सकता है, पर पसीने से बाहर निकाला जा सकता है।

कोटा के संदर्भ में और भी जरूरी

कोटा देश की कोचिंग राजधानी है। यहाँ हजारों छात्र अकेले रहते हैं – दिन भर पढ़ाई, रैंक और तुलना का दबाव। माता-पिता पर रिजल्ट का तनाव। ऐसे में जिम सिर्फ फिटनेस नहीं, एक सकारात्मक संगत बन जाता है, जहाँ एक घंटे कोई रैंक नहीं, कोई तुलना नहीं।

जिम तनाव का सर्वश्रेष्ठ माध्यम क्यों है – 4 कारण

हैप्पी हार्मोन का कारखाना: वर्कआउट से एंडोर्फिन, डोपामीन, सेरोटोनिन निकलते हैं जो मूड बेहतर करते हैं।

⁠ डिजिटल डिटॉक्स: जिम के 45 मिनट में कोई मोबाइल नहीं, कोई नोटिफिकेशन नहीं।

अनुशासन और आत्मविश्वास: रोज तय समय पर आना खुद पर भरोसा लौटाता है।

अकेले नहीं, साथ में: ग्रुप में पसीना बहाना अकेलेपन का तनाव खत्म करता है। बॉक्सिंग, डांस फिटनेस और योग इसमें सबसे असरदार हैं।

कोटा में एक चर्चित विकल्प

शहर में हर तरफ जिम हैं, उनमें विज्ञान नगर फ्लाईओवर के पास स्थित Cult Gym Kota, Harmeet Medicos चर्चित है। यहाँ सभी फॉर्मेट उपलब्ध हैं। कुछ लोगों में कयास था कि मशीनें चाइनीज हैं, इस पर संचालक हरमीत सिंह ने स्पष्ट किया – “कल्ट फिट जिम में लगी सारी मशीनें अमेरिका की हैं। हम फिटनेस में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करते। यहाँ ट्रेंड कोच भी पर्याप्त संख्या में हैं।”

निष्कर्ष

तनाव को महंगे रिसॉर्ट या दवाइयों से नहीं, रोज के अनुशासन से जीता जाता है। जब शरीर थकेगा, तभी मन शांत होगा। नियमित जिम से इम्युनिटी बढ़ती है, स्किन पर ग्लो आता है, दिन भर एनर्जी बनी रहती है और थकान कम लगती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles