बीना यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कोटा–बीना मेमू ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव
महादेवखेड़ी व मुंगावली तक ही चलेंगी कुछ सेवाएं, बीना से प्रस्थान करने वाली ट्रेनें भी इन्हीं स्टेशनों से होंगी शॉर्ट ओरिजिनेट
कोटा। बीना यार्ड रिमॉडलिंग के बाद लाइन एवं प्लेटफॉर्म की सीमित उपलब्धता के कारण कोटा–बीना के बीच संचालित मेमू ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत चार कोटा मंडल संबंधित मेमू सेवाएं निर्धारित अवधि में महादेवखेड़ी अथवा मुंगावली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—
1.गाड़ी संख्या 11603 कोटा–बीना मेमू 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक महादेवखेड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस अवधि में यह ट्रेन महादेवखेड़ी–बीना के बीच संचालित नहीं होगी।
2.गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
3.गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेमू 17 से 25 अक्टूबर 2026 तक मुंगावली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस अवधि में यह ट्रेन मुंगावली–बीना के बीच संचालित नहीं होगी।
4.गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा मेमू 18 से 26 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 के माध्यम से अवश्य जांच लें।






