अष्टमी पर जय बिजासन माता मंदिर में दीपों से हुई महाआरती, श्रद्धालुओं ने की माता रानी की आराधना
रामावतार राठौर, प्रेस रिपोर्टर✍️
कोटा। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर रामचंद्रपुरा, छावनी स्थित जय बिजासन माता मंदिर में माता रानी की भव्य महाआरती का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर दीपों से माता रानी की महाआरती कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
महाआरती में वार्ड 64 की पार्षद प्रतिभा सुमन, समाजसेवी सीमा जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल, मीडिया रिपोर्टर रामावतार राठौर, मोतीलाल जी, कृषि विभाग से पी.एल. राठौर, डॉ. बनवारी, अध्यक्ष टिल्लू भाई, टोनू भाई, भुवनेश, वकील बनवारी जी एवं संजय सुमन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंदिर परिसर में माता रानी की आराधना और दीपों की रोशनी से भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दौरान समाजबंधुओं एवं मोहल्लेवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माता रानी के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना की।
नवरात्रि की अष्टमी पर आयोजित महाआरती ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भक्ति की भावना को और मजबूत किया।








