दाधीच भवन में डांडिया महोत्सव, महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
मां दुर्गा की आराधना के साथ डांडिया महोत्सव की धूम
भारतसिंह चौहान ✍️
कोटा। दाधीच समाज की ओर से दाधीच भवन में डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। मां दुर्गा की स्तुति और भक्ति गीतों के बीच पूरा परिसर उत्सवमय हो गया।
मुख्य अतिथि दुर्गेश नंदिनी, उषा एवं रमेश व्यास ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।
समाज अध्यक्ष रविंद्र जोशी, मंत्री निमेष पुरोहित और कोषाध्यक्ष सुनील उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष स्मिता शर्मा, मंत्री अंबिका शर्मा और कोषाध्यक्ष रेखा दाधीच ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
डांडिया प्रतियोगिता में राजकीय व्याख्याता (गणित) कृष्णा नगर और कविता शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के नृत्य कौशल, तालमेल और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।






