Monday, October 19, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राठौर तेली साहू समाज का तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव धूमधाम से संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राठौर तेली साहू समाज का तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव धूमधाम से संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

-रामावतार राठौर, प्रेस रिपोर्टर✍️

कोटा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर राठौर तेली साहू समाज की ओर से 15 से 17 अक्टूबर  तक राठौर तेली छात्रावास, दादाबाड़ी, कोटा में तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव में समाजबंधुओं ने पारंपरिक गरबा एवं डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उत्सव को भव्य और आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान महिला-पुरुषों और बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर मां दुर्गा की आराधना की। पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल रहीं। इनके साथ मुकेश वर्मा, मैनेजर, महेश राठौर (एडिबल), चेतन गहलोत, भाजपा युवा नेता हरीश राठौर, दुर्लभ बनवाल, हेमराज, कुसुमलता सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने संभाली जिम्मेदारी

डांडिया महोत्सव के आयोजन में संयोजक सोनू साहू जाडला, सहसंयोजक दुर्लभ बनवाल, अध्यक्ष कमल किशोर राठौर, महामंत्री निलेश धारवाल, कोषाध्यक्ष कपिल राठौर तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज राठौर (कुल्फी वाले) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में महिला कार्यकारिणी की सदस्याओं ने भी सहभागिता निभाई।

बेस्ट डांसर और बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

महोत्सव के दौरान पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए बेस्ट डांसर एवं बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गरबा-डांडिया उत्सव को विभिन्न चरणों में विभाजित कर अविवाहित प्रतिभागियों, विवाहित महिला-पुरुषों तथा कपल डांस की प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। विजेताओं को दुपट्टा एवं तस्वीर भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

लुंगी डांस बना आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में पारंपरिक गरबा-डांडिया के साथ हटकर प्रस्तुत किए गए लुंगी डांस ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। अरुण राठौर ने अपने साथी एवं सहसंयोजक देवेंद्र तथा दिव्या राठौर के सहयोग से शानदार प्रस्तुति दी। आयोजन समिति की ओर से इस विशेष प्रस्तुति के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

आतिशबाजी के साथ हुआ समापन

तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और फूलझड़ियों ने वातावरण को आकर्षक बना दिया। समापन अवसर पर कमल किशोर राठौर एवं सोनू साहू जाडला ने सभी समाजबंधुओं, मुख्य अतिथियों, अतिथियों तथा महिला एवं पुरुष कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने समाज में आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक एकता और उत्साह की भावना को मजबूत किया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles