कोटा में RSS का विजयादशमी पथ संचलन, क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम बोले- हिंदू समाज को समझदारी बढ़ानी पड़ेगी
कोटा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कोटा महानगर का विजयादशमी उत्सव व शताब्दी पथ संचलन रविवार को आयोजित हुआ. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने कहा कि देश का माहौल बिगाड़ने और अराजकता की ओर ले जाने का प्रयत्न चल रहा है, यह षड्यंत्र चल रहा है. हिंदू समाज को समझदारी बढ़ानी पड़ेगी. हिंदू समाज के प्रबुद्धजनों को आगे आना पड़ेगा. यह सब क्यों हो रहा है, हमारे सामने अनेक समस्याएं खड़ी हो रही हैं, उन पर भी विचार करना पड़ेगा. निंबाराम ने कहा कि देश में अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं, अवैध शस्त्र और ड्रग्स आ रहे हैं. शांत रहने वाले हमारे प्रदेश में जहां मर्यादा और संस्कार हुआ करते थे, आज नशे की लत में आकर हमारा युवा जेन-जी के नाम पर नंगा नृत्य करता दिखता है. लेकिन जेन-जी अनुशासित होकर देशभक्ति के नारे लगाने, सेवा करने और संस्कारों को लेकर भी चल सकती है. यह RSS की शाखाओं ने 100 साल में प्रमाणित कर दिया है. निंबाराम ने कहा कि राजस्थान में शताब्दी वर्ष शुरू होने से पहले 11 हजार शाखाएं थीं. शताब्दी वर्ष के एक साल में संघ ने कार्य विस्तार किया है और 9 हजार नई शाखाएं शुरू हुई हैं. वर्तमान में प्रदेश में 20 हजार शाखाएं हो गई हैं. हमने 100 साल की यात्रा की समीक्षा की है. बड़ा परिवर्तन लाने के लिए 100 साल ज्यादा नहीं है, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में 100 साल कम भी नहीं हैं. लक्ष्य तक पहुंच पाए क्या, जो भी काम मिले उसको पूरा करना है. संघ तो हिंदू समाज का है. संघ को जाति की राजनीति करने वालों से कोई मतलब नहीं है.निंबाराम ने कहा कि राजस्थान में शताब्दी वर्ष शुरू होने से पहले 11 हजार शाखाएं थीं. शताब्दी वर्ष के एक साल में संघ ने कार्य विस्तार किया है और 9 हजार नई शाखाएं शुरू हुई हैं. वर्तमान में प्रदेश में 20 हजार शाखाएं हो गई हैं. हमने 100 साल की यात्रा की समीक्षा की है. बड़ा परिवर्तन लाने के लिए 100 साल ज्यादा नहीं है, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में 100 साल कम भी नहीं हैं. लक्ष्य तक पहुंच पाए क्या, जो भी काम मिले उसको पूरा करना है. संघ तो हिंदू समाज का है. संघ को जाति की राजनीति करने वालों से कोई मतलब नहीं है.





