ग्रीन आर्मी कोटा द्वारा पर्यावरण रक्षार्थ 1001 पीपल के पेड़ों के पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ ।
अपने आस पास भी पौधा रोपण करें – माहेश्वरी
जितेंद्र कुमार शर्मा✍️
कोटा,19 अक्टूबर।ग्रीन आर्मी कोटा द्वारा चेयरमैन श्रीमती मंजू जैन व पवन जैन के नेतृत्व में स्मृति वन स्थित लवकुश वाटिका, अनंतपुरा एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत 1001 पीपल के पेड़ों के पौधारोपण के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अथिति राजेश बिड़ला एवं विशिष्ट अतिथि एवं कैरियर के निर्देशक राजेश माहेश्वरी और उप महापौर विवेक राजवंशी ने पर्यावरण प्रेमी स्मृति वन सलाहकार समिति की गीता दाधीच , अध्यक्ष बृजेश विजयवर्गीय , चम्बल संसद के अध्यक्ष के बी नंदवाना ,शंकर आसकंदानी ,आनंद राठी , चम्बल संसद के यज्ञदत्त हाडा , महेश अजमेरा,प्रमोद सोनी ,ललित माहेश्वरी एवं ओम एनक्लेव सोसायटी की योगा महिला मंडल आदि के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों और संस्थाओं ने पीपल के बड़े पौधों को सम्मिलित रूप से पौधा रोपड़ किया ।
इस अवसर पर एलन कैरियर के राजेश माहेश्वरी व ललित माहेश्वरी ने इस महाअभियान को मूर्त रूप प्रधान कर गति देने के लिए 11 लाख ग्रीन आर्मी संस्था को देने की घोषणा की जिसकी उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया ।
प्रकृति में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन विसर्जित करने वाले पीपल के पेड़ों का पौधारोपण कोटा वासियों को भविष्य में एक घने वन के रूप में लव कुश वाटिका एक वरदान साबित होगा ।
–






