Friday, August 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में केरला आयुर्वेदिक के चिकित्सा शिविर के पहले दिन उमड़े स्वास्थ्य रोगी, 250 लाभान्वित हुए.

कोटा/एंबिएंस केरला चैरिटेबल ट्रस्ट कोटा की ओर से दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर शहर के रंगबाड़ी बालाजी सर्किल स्थित केरला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी दीपा सुबिन ने किया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लगभग 250 मरीजों की जांच कर निशुल्क औषधियां वितरित की गई। ट्रस्ट द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य सामाजिक कार्यक्रम पूर्व से ही संचालित किए जा रहे हैं।

शिविर में आयुर्वेदाचार्यों एवं विशेषज्ञ डॉ. राहुल रघुनाथ, डॉ. दीपेश राठौर, डॉ. सुरभि गौतम एवं उनकी टीम ने शल्य, पंचकर्म, वातरोग, मधुमेह, नेत्र रोग, टैनिस एल्बो, जोड़ों के दर्द, पेट संबंधी रोग, लकवा रोग, पाइल्स-बवासीर, चर्म रोग, मधुमेह, बाल झड़ना और गंभीर बिमारी गठिया, सर्वाइकल, साइटिका, माइग्रेन व AVN हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में आई रेखा देवी ने कहा कि इस प्रकार की पहल अत्यंत सराहनीय है।

यहां जनसामान्य को सस्ती व सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं। निशुल्क दवाई भी औषधीयां भी दी जा रही है। रामलाल गुर्जर, कमल महावर और आरती मीणा ने कहा कि आयुर्वेदिक इलाज के बाद राहत मिल रही है। डॉक्टरों ने बहुत अच्छे से परामर्श दिया। शिविर का समापन 8 जून रविवार को होगा जिसके तहत प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निशुल्क चिकित्सा परीक्षण चलेगा। आयोजकों ने जनता से अनुरोध किया है अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाएं। पूर्व की स्वास्थ्य रिपोर्ट एवं दवाओं की सूची साथ लाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles