Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान साढ़े 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में स्थितवैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान साढ़े 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अधिकारी अंशुल गर्ग ने रविवार को कहा कि नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ महानवमी पर संपन्न हुआ। 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु चैत्र नवरात्र के दौरान वैष्णो देवी का आशीर्वाद लिया। एसएमवीडीएसबी के अध्यक्ष उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों और मार्गदर्शन में श्राइन बोर्ड ने नवरात्र पर कई पहल कीं, जिनमें मुख्य परिवर्धन में स्मार्ट लॉकर, मुफ्त सार्वजनिक कॉल बूथ और दिव्यांगों के लिए अर्धकुंवारी और भवन में गर्भगृह और अटका आरती में भाग लेने के लिए मानार्थ स्लॉट शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles