Tuesday, November 24, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के तीन खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मलखंब टूर्नामेंट में जीते कांस्य पदक

ओम श्री मंगलेश्वर व्यायामशाला के दक्ष सुमन, मोहित मेघवंशी और टीकम प्रजापत ने बढ़ाया कोटा का गौरव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित

प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर ✍️

कोटा। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मलखंब टूर्नामेंट 2026 में कोटा के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर शहर और अपनी व्यायामशाला का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि ओम श्री मंगलेश्वर व्यायामशाला, जेके नगर के लिए गौरव का विषय बनी है।

व्यायामशाला के अध्यक्ष मधुसूदन ने बताया कि व्यायामशाला के खिलाड़ी दक्ष सुमन, मोहित मेघवंशी और टीकम प्रजापत ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मलखंब टूर्नामेंट में भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कांस्य पदक हासिल किए।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तीनों खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला, उप महापौर विवेक राजवंशी, पूर्व उप महापौर सुनीता व्यास, गुरु इंद्र कुमार दत्ता, नाथूलाल पहलवान, उद्योग नगर थाना अधिकारी आनंद यादव, मॉर्निंग क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, वानर सेवा प्रमुख गजेंद्र भार्गव, रमेश राठौर और भानु सुमन सहित शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों ने खिलाड़ियों का माला पहनाकर सम्मान किया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles