Monday, November 23, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में संभावनाओं का नया आसमान: जहां प्रतिभा भी है, विजन भी और निवेश के अवसर भी!

कोटा में संभावनाओं का नया आसमान: जहां प्रतिभा भी है, विजन भी और निवेश के अवसर भी!

कुणाल की ऐतिहासिक पारी बनी नई पहचान का प्रतीक, ओम बिरला के प्रयासों से भविष्य के विकसित कोटा की मजबूत नींव

_कोटा-बूंदी की प्रतिभाएं राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक क्रिकेट मंच पर भी चमकेंगी_

✍️ डॉ. नयन प्रकाश गांधी

पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट | युवा मैनेजमेंट विश्लेषक | स्वतंत्र मीडिया स्तंभकार

कोटा की पहचान अब तक देश और दुनिया में शिक्षा नगरी के रूप में रही है। यहां के लाखों विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने देखे, कठिन प्रतिस्पर्धा का सामना किया और अपनी मेहनत से सफलता के नए प्रतिमान स्थापित किए। लेकिन समय के साथ किसी शहर की पहचान भी विकसित होती है। कोटा के लिए अब ऐसा ही एक नया अवसर दस्तक दे रहा है। वह अवसर है शिक्षा के साथ खेलों, विशेषकर क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान स्थापित करने का।यूथ एक्टिविस्ट पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट ,इंटरनेशनल करियर कोच डॉ नयन प्रकाश गांधी का मानना है किसैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में राजस्थान कोटा शिक्षा नगरी के युवा बल्लेबाज कुणाल सिंह राठौड़ की ऐतिहासिक पारी ने इस संभावना को नई ऊर्जा दी है।

मिजोरम के विरुद्ध 60 गेंदों पर आठ चौकों और आठ छक्कों की सहायता से नाबाद 116 रन बनाकर कुणाल ने न केवल राजस्थान को 224 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि राजस्थान की ओर से टी-20 क्रिकेट में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव भी हासिल किया। राजस्थान ने यह मुकाबला 67 रनों से जीता। पांच मैचों में टीम की यह चौथी जीत रही। कुणाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह उपलब्धि केवल एक क्रिकेटर की व्यक्तिगत सफलता नहीं है। यह राजस्थान के युवाओं की क्षमता, मेहनत और संभावनाओं का परिचय है। यह संदेश भी है कि छोटे शहरों और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को यदि सही अवसर, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकती हैं।और इसी संदर्भ में कोटा-बूंदी के लिए एक नई उम्मीद का केंद्र बनकर सामने आता है विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम का सपना।

ओम बिरला की सोच: युवा प्रतिभाओं को मिले बड़ा आसमान

कोटा-बूंदी के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष श ओम बिरला के प्रयासों को इस व्यापक दृष्टिकोण से देखना जरूरी है। किसी क्षेत्र का विकास केवल सड़क, भवन, पुल और अन्य भौतिक सुविधाओं के निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए। वास्तविक विकास तब होता है जब उस क्षेत्र की युवा पीढ़ी को अपनी क्षमता पहचानने, उसे निखारने और आगे बढ़ाने के अवसर मिलते हैं।डॉ नयन प्रकाश गांधी मानते है कि ओम बिरला के जैसा राजनीतिक क्षेत्र में शायद कोई व्यक्ति होगा जिसके अंदर युवा विकास के लिए ज्वाला हो ,लगातार कोटा के विकास के लिए वह अतुलनीय कार्य कर रहे है ऐसी सौगाते दे रहे है चाहे एयरपोर्ट हो ,स्टेडियम हो ,रनर के लिए दौड़ के लिए वर्ल्डक्लास ट्रैक हो या एक्वाटिक सेंटर या उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट।

युवाओं की प्रतिभा को मंच देना, उन्हें आधुनिक खेल सुविधाओं से जोड़ना और कोटा को शिक्षा के साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनाने की दिशा में विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम की परिकल्पना एक महत्वपूर्ण पहल है। ओम बिरला के प्रयासों की प्रासंगिकता इसी व्यापक सोच में दिखाई देती है कि कोटा की पहचान को केवल परीक्षा और कोचिंग तक सीमित न रखा जाए, बल्कि यहां की युवा ऊर्जा को विविध क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर मिले।एक जनप्रतिनिधि की विकास संबंधी सोच का मूल्यांकन इस बात से भी होना चाहिए कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए किस प्रकार के अवसर तैयार करने का प्रयास करता है। खेल अधोसंरचना में निवेश इसी भविष्य निर्माण का हिस्सा है।

क्रिकेट स्टेडियम केवल मैच आयोजित करने का स्थान नहीं होता, वह प्रशिक्षण, प्रतिभा पहचान, प्रतियोगिता, रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों का केंद्र भी बन सकता है। कोटा को कोचिंग हब के साथ अब अगले एक दो दशकों में स्पोर्ट्स हब बनने से कोई नहीं रोक सकता।अब वह दिन दूर नहीं जब बड़ी बड़ी हस्तियां कोटा में निवेश करने को आतुर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles