वीआईपी सुरक्षा की विशेष ट्रेनिंग के लिए भीमगंजमंडी थानाधिकारी रामविलास मीणा लाइन हाजिर, 7 दिन का होगा स्पेशल कोर्स
कोटा। भीमगंजमंडी थाने के थानाधिकारी रामविलास मीणा को पुलिस लाइन में आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, इस बार उन्हें लाइन हाजिर किए जाने के पीछे कोई विभागीय शिकायत या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं है, बल्कि वीआईपी सुरक्षा से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण इसका कारण है।
सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि रामविलास मीणा को वीआईपी सिक्योरिटी की विशेष ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन में आमद करवाई गई है। यहां उन्हें सात दिवसीय स्पेशल कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रोटोकॉल और इससे जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आगे की प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार उनकी पोस्टिंग की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी भीमगंजमंडी थाने के कॉन्स्टेबल मोहित जाट को शिकायत मिलने के बाद लाइन हाजिर किया गया था। वहीं, नान्ता थाने के तिलक चौधरी को भी लाइन हाजिर किया जा चुका है।





