Sunday, November 22, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कुत्ते के सड़क पर शौच करने को लेकर विवाद, 7-8 लोगों ने युवक को डंडों और सरियों से पीटा, हाथ में फ्रैक्चर

कुत्ते के सड़क पर शौच करने को लेकर विवाद, 7-8 लोगों ने युवक को डंडों और सरियों से पीटा, हाथ में फ्रैक्चर

कोटा। शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में कुत्ते के सड़क पर शौच करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि 7 से 8 लोगों ने मिलकर एक युवक पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके हाथ में फ्रैक्चर आया है।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान 37 वर्षीय अजमेरा सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी कंसुआ, उद्योग नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजमेरा सिंह के कुत्ते ने सड़क पर शौच कर दिया था। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान 7 से 8 लोगों ने एकजुट होकर अजमेरा सिंह के साथ डंडों और लोहे की सरियों से मारपीट की। हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोट आई, जिसमें फ्रैक्चर होना बताया जा रहा है।

घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामूली बात को लेकर हुए इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles