Sunday, November 22, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर 23 नवंबर से 15 दिन का ब्लॉक

23 नवंबर से 7 दिसंबर तक 15 दिन का ब्लॉक, चार ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं चार ट्रेनों के प्रारंभिक/अंतिम स्टेशन में बदलाव

कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के तहत अगले चरण में प्लेटफॉर्म-2 पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए 23 नवंबर से 7 दिसंबर  तक 15 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इस अवधि में चार ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन तथा चार ट्रेनों के प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ब्लॉक अवधि में प्लेटफॉर्म-2 ट्रेन संचालन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। यात्रियों की सुविधा एवं सुचारु रेल परिचालन के लिए कुछ ट्रेनों को कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से संचालित किया जाएगा, जबकि चार ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। प्लेटफार्म न.2 पर आने जाने वाली ट्रेने अन्य प्लेटफार्म पर परिचालन सुविधानुसार शिफ्ट की जाएगी|

सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होने वाली ट्रेनें

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गाड़ी संख्या 19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक तथा गाड़ी संख्या 22984 इंदौर–कोटा एक्सप्रेस एवं 61634 बीना–कोटा मेमू 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेमू 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से प्रारंभ होगी। इस ट्रेन का सोगरिया से निर्धारित प्रस्थान समय 15:20 बजे रहेगा।

चार ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक तथा गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर–अजमेर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक सोगरिया–चम्बल केबिन–गुरला होकर संचालित होंगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस एवं 12182 अजमेर–जबलपुर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक गुरला–चम्बल केबिन –सोगरिया होकर संचालित होंगी। उक्त चारों ट्रेनें इस अवधि में कोटा रेलवे स्टेशन नहीं आएंगी।

सोगरिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

मार्ग परिवर्तित ट्रेनों का सोगरिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है। गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस का आगमन 02:10 बजे एवं प्रस्थान 02:20 बजे, गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस का आगमन 23:30 बजे एवं प्रस्थान 23:40 बजे रहेगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर–अजमेर एक्सप्रेस का आगमन 06:35 बजे एवं प्रस्थान 06:45 बजे तथा गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर एक्सप्रेस का आगमन 21:50 बजे एवं प्रस्थान 22:00 बजे निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोटा रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चरणबद्ध रूप से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब प्लेटफॉर्म-2 पर आवश्यक निर्माण कार्य किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि 23 नवंबर से 7 दिसंबर के दौरान यात्रा करने से पूर्व अपनी ट्रेन के प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशन, परिवर्तित मार्ग तथा समय की जानकारी एनटीईएस (NTES) अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles