Monday, November 23, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट 2027 और बाराँ के पर्यटन विकास को लेकर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट 2027 और बाराँ के पर्यटन विकास को लेकर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

बाराँ। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन की बाराँ इकाई की एक महत्वपूर्ण साधारण सभा का आयोजन रविवार, 22 नवंबर  को पुरानी सिविल लाइंस रोड, बाराँ पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 11,12,13 जनवरी को कोटा में”‘कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट 2027’ के भव्य आयोजन और बाराँ जिले के पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों द्वारा आगामी 11,12,13 जनवरी को कोटा में आयोजित कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के पोस्टर का विमोचन सामूहिक रूप से किया गया। इससे पूर्व होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी द्वारा हाड़ौती संभाग में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के अथक प्रयासों की बिंदुवार चर्चा कर कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट में बाराँ इकाई की सहभागिता पर विमर्श किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति एवं इंटेक एडवाइजरी कमेटी बाराँ के चेयरमैन विष्णु कुमार साबू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान सवाई माधोपुर के अध्यक्ष एवं हाड़ौती फॉरेस्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के चेयरमैन हाजी एहतेशामुद्दीन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने हाड़ौती संभाग में पर्यटन और स्थानीय विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए विष्णु कुमार साबू उद्योगपति और चेयरमैन इंटेक एडवाइजरी कमेटी बाराँ ने कहा कि बाराँ जिले में प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक किलों और प्राचीन मंदिरों की एक समृद्ध विरासत मौजूद है। यदि इन धरोहरों का सही ढंग से संरक्षण और प्रचार-प्रसार किया जाए, तो बाराँ हाड़ौती संभाग का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनकर उभर सकता है।”

काजी एहतेशामुद्दीन अध्यक्ष, होटल फेडरेशन सवाई माधोपुर एवं चेयरमैन, हाड़ौती फॉरेस्ट डेवलपमेंट सोसाइटी ने

मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि “रणथंभौर और सवाई माधोपुर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को हाड़ौती सर्किट से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने ‘कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट 2027’ को इस दिशा में एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे पूरे संभाग के होटल व्यवसायियों और टूर ऑपरेटर्स को एक बड़ा मंच मिलेगा और बाराँ के वन्यजीव व इको-टूरिज्म को नई पहचान मिलेगी।”

राजेन्द्र कुमार शर्मा प्रांतीय प्रचार प्रमुख, भारत तिब्बत सहयोग मंच, राजस्थान ने कहा कि “बाराँ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत अत्यंत गौरवशाली है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाराँ के ऐतिहासिक स्थलों की ब्रांडिंग किए जाने की सख्त जरूरत है।

होटल फेडरेशन बाराँ इकाई के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि “फेडरेशन जिले में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ‘कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट 2027’ में बाराँ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले ट्रैवल एजेंट्स को बाराँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों और यहाँ की बेहतरीन आतिथ्य सेवाओं से रूबरू कराया जा सके।

इकाई सचिव जगदीश शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “बाराँ में आने वाले पर्यटकों के ठहरने और आवागमन की सुविधाओं को और अधिक सुगम बनाने के लिए फेडरेशन द्वारा ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी होटल संचालकों से एकजुट होकर ट्रैवल मार्ट 2027 को सफल बनाने और बाराँ के पर्यटन विकास के लिए सुझाव देने का आह्वान किया।

इंटेक बाराँ चैप्टर संयोजक  जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बाराँ की ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ” रामगढ़ क्रेटर, सौरसन,शाहाबाद का किला, शेरगढ़, भण्डदेवरा और सीताबाड़ी जैसे विश्वस्तरीय स्थल बाराँ की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि हेरिटेज वॉक और सांस्कृतिक महोत्सवों के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) और होटल फेडरेशन मिलकर बाराँ के हेरिटेज टूरिज्म को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयासों में संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी और उनकी टीम के साथ कार्य करेंगे।

बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य स्थानीय विषयों पर भी चर्चा की गई और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के अनेक सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सचिव जगदीश शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles