Tuesday, November 24, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में अतिक्रमण पर केडीए और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध दुकानें और दुकानों के रैम्प ध्वस्त

सब्जीमंडी क्षेत्र के जेपी मार्केट, स्वर्ण रजत मार्केट और न्यू क्लॉथ मार्केट में चला संयुक्त अभियान, पार्किंग को कराया अतिक्रमण मुक्त

कोटा। शहर में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) और नगर निगम ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की। 23 नवंबर को केडीए आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सब्जीमंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जेपी मार्केट की पार्किंग में बनी अवैध स्थाई और अस्थाई दुकानों को ध्वस्त किया गया। वहीं विभिन्न मार्केट में दुकानदारों की ओर से बनाए गए अवैध रैम्प भी तोड़े गए।

कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि केडीए के क्षेत्राधिकार में आने वाली जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सब्जीमंडी क्षेत्र के जेपी मार्केट, स्वर्ण रजत मार्केट, जीएमए प्लाजा, न्यू क्लॉथ मार्केट और हाजिरा बस्ती के समीप स्थित पार्किंग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि हाजिरा बस्ती के पास जेपी मार्केट की पार्किंग में लंबे समय से अतिक्रमण कर स्थाई और अस्थाई दुकानें बना ली गई थीं। यहां कबाड़ियों की ओर से सामान की दुकानें संचालित की जा रही थीं। अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में कई बार मुनादी करवाई गई और संबंधित लोगों को पाबंद भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद केडीए और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

अभियान के दौरान जेपी मार्केट, स्वर्ण रजत मार्केट, जीएमए प्लाजा और न्यू क्लॉथ मार्केट में दुकानदारों द्वारा बनाए गए अवैध रैम्प भी तोड़े गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों और पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में कार्रवाई

संयुक्त कार्रवाई के दौरान केडीए उपायुक्त शिक्षा पवन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुणकांत सोमानी, तहसीलदार ललित किशोर नागर, वृत्ताधिकारी रुद्रप्रकाश शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी देशराज सिंह, महिला थाना थानाधिकारी सुभाष चंद सहित नगर निगम और केडीए के तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles