आज होगा ‘कवि किशन लाल चचैया स्मृति सम्मान समारोह-2026’, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जगदीश निराला होंगे सम्मानित
बिगुल जैन✍️
कोटा। कनक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, कोटा के तत्वावधान में आज मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को ‘कवि किशन लाल चचैया स्मृति सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से बारां रोड स्थित मानपुरा के कनक पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम आयोजक नवीन चचैया एवं डॉ. प्रवीण चचैया ने बताया कि स्मृतिशेष कवि एवं गीतकार किशन लाल चचैया की स्मृति में आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जगदीश निराला को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय, कोटा के अनुसंधान निदेशक डॉ. एम.सी. जैन करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विभाग, कोटा के सहायक निदेशक राजवीर सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ गीतकार मुकुटमणि राज अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राजेंद्र पंवार करेंगे।
भव्य काव्य पाठ में कवि देंगे प्रस्तुतियां
सम्मान समारोह के साथ भव्य काव्य पाठ का भी आयोजन होगा। इसमें कवि हंसराज चौधरी, चाँद शैरी, आनंद हज़ारी, नंद सिंह पंवार, अखिलेश अखिल एवं मुकेश मोरवाल अपनी काव्य रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों ने समस्त साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।





