आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र रहने वाली एक महिला से एक फरवरी की रात सलीम शाह, अरमान, आमीन और शानू घर में आ गए। सलीम शाह ने उसे पकड़ लिया। अन्य ने पति को दबोच लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद गलत काम किया। इस दौरान पति दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी उसकी अस्मत से खेलते रहे।
दो लोगों ने पति को पकड़ लिया। फिर बाकी ने बारी-बारी से उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। वो चीखती रही लेकिन दरिंदों को रहम तक नहीं आया।
पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपियों ने एक गंदा वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर शांत रहने के लिए कहा। पीड़िता ने बताया कि वो पुलिस तक पहुंचती, उससे पहले ही दो फरवरी को आरोपी फिर से घर में घुस आए। पीड़िता और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिसके बाद पीड़िता थाने में पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता-पुत्र सहित अन्य हैं। आरोपी एक ही मकान में किराये पर रहते हैं।






