Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

305वीं स्वामी रामचरण जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में वैश्य समाज ने किया स्वागत 

कोटा.अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की ओर से स्वामी रामचरण जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा वियजवर्गीय मांगलिक भवन से निकाली गई जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत द्वार लगाकर स्वागत किया गया। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री भुवनेश गुप्ता ने बताया कि जिलाध्यक्ष दिनेश विजय के नेतृत्व में समाजबंधुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भुवनेश गुप्ता , उपाध्यक्ष अरविंद विजय , धनेश विजय , युवा जिला अध्यक्ष रामबाबु गुप्ता, महामंत्री अनुपम गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित विजय, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल भी उपस्थित रहे। 305वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वामी रामचरण जी महाराज की शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश विजय शामिल रहे। इस अवसर पर बडी संख्या में महिलाएं और पुरुष पारम्परिक परिवेश में नजर आए। शोभायात्रा श्रीराम रंगमंच दशहरा मैदान पहुंची जहां समाज के लोगों ने कार्यक्रमों में भी बढचढ कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles