रविवार को भारतेंदु समिति की एक काव्य गोष्ठी भारतेंदु समिति के सभागार में समपन्न हुई।आज की काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता श्री डा0 लोकमनी गुप्ता ने की,व गोष्ठी का सफल संचालन मोहन लाल सेन ने किया, व सरस्वती वंदना तारा चंद तपस्वी राज ने की, काव्य गोष्ठी में कोटा में कई अन्य कार्यक्रम होने की वजह से उपस्थिति कम रही। काव्य गोष्ठी में श्रीमान मोहन लाल जी सेन, तारा चंद जी तपस्वी राज,वेद प्रकाश “परकाश”,श्रीमान डा0 लोकमनी गुप्ता एडवोकेट दिनेश सिंह जुझार, राकरण प्रभाती उपस्थित रहे, क काव्य गोष्ठी के पूर्व सभी आये हुए साहित्यकारों द्वारा माँ सरस्वती जी को फूल व माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ,आज की काव्य गोष्ठी में सबने अपनी-अपनी बेहतरीन रचनाऍं पढ कर गोष्ठी को सफल बनाया।







