कोटा MBS अस्पताल की पार्किंग में घमासान, लात-घूंसे और डंडे चले; पुलिस को देख भागे मारपीट करने वाले
कोटा। शहर के एमबीएस अस्पताल की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर लात-घूंसे और डंडे चलने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने पर एमबीएस पुलिस चौकी प्रभारी धनराज चौपदार मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख मारपीट में शामिल लोग भागने लगे। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी ने आरोपियों का काफी दूर तक पीछा भी किया।
अस्पताल की पार्किंग में इस तरह के विवाद सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।






