Friday, October 23, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

घर से नाराज होकर निकले 13 वर्षीय बालक को आरपीएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

घर से नाराज होकर निकले 13 वर्षीय बालक को आरपीएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

सवाई माधोपुर स्टेशन पर अकेला मिला बालक, चाइल्ड हेल्पलाइन को सुरक्षित सुपुर्द

कोटा। रेलवे सुरक्षा बल सवाई माधोपुर ने सतर्कता दिखाते हुए रेलवे स्टेशन पर अकेले मिले 13 वर्षीय नाबालिग बालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि उपनिरीक्षक जयप्रकाश बघेल एवं प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार मीणा प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10:25 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर एक बालक अकेला दिखाई दिया।

पूछताछ में बालक ने बताया कि वह गंगापुर सिटी क्षेत्र का रहने वाला है और कक्षा छठी में पढ़ता है। वह घर से नाराज होकर गाड़ी संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस से गंगापुर सिटी से सवाई माधोपुर आ गया था।

आरपीएफ कर्मियों ने बालक को सुरक्षा में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सवाई माधोपुर लाकर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन सवाई माधोपुर की टीम पोस्ट पहुंची, जहां आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बालक को सुरक्षित रूप से टीम के सुपुर्द कर दिया गया।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशनों एवं ट्रेनों में गश्त के दौरान विशेष रूप से अकेले अथवा सहायता की आवश्यकता वाले बच्चों और यात्रियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

 

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles