Thursday, October 22, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जरूरतमंद महिलाओं को चार सिलाई मशीनें वितरित

जरूरतमंद महिलाओं को चार सिलाई मशीनें वितरित

अशफाक अंसारी ✍️

कोटा। जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी शिक्षण संस्थान, विज्ञान नगर, कोटा में चार सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल के क्लस्टर हेड सिराज अहमद अंसारी ने कहा कि सिलाई मशीनों के माध्यम से महिलाएं घर बैठे स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती हैं। इस प्रकार की पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के अंत में वाईजीएन एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन अरशद अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है एवं साथ ही बताया कि एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल के प्रोजेक्ट की जानकारी दी!

कार्यक्रम में इक़बाल जी (सेवानिवृत्त सीनियर जियोलॉजिस्ट), रिजवानुद्दीन अंसारी, नियामतुल्लाह, मुस्लिम भाई, मुख्तार हुसैन, कमरुज्जमां खान (चैप्टर हेड, कोटा), जाकिर हुसैन, इरफान साहब, सबा अमीन साहिबा, मुस्तानिर, तौसीफ और शमीम अहमद शेख सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles