Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

खाकी पर दाग! कोटा में ₹14 लाख नकदी के साथ कांस्टेबल गिरफ्तार, स्मैक तस्करी से जुड़े होने का आरोप

खाकी पर दाग! कोटा में ₹14 लाख नकदी के साथ कांस्टेबल गिरफ्तार, स्मैक तस्करी से जुड़े होने का आरोप

कोटा। राजस्थान में नशे के कारोबार से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। झालावाड़ जिले के घाटोली थाने में पदस्थापित एक कांस्टेबल को कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र से डिटेन करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कांस्टेबल के पास से 14 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, उसके मोबाइल फोन में नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त से संबंधित बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस नकदी के स्रोत और नशे के कारोबार से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।

झालावाड़ डीएसटी से मिली थी सूचना

विज्ञान नगर थाना अधिकारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि झालावाड़ जिला विशेष टीम (डीएसटी) से सूचना मिली थी कि घाटोली थाने में पदस्थापित कांस्टेबल मनोज मानव एनडीपीएस मामले से जुड़े माल की डिलीवरी देने के लिए कोटा आया है। सूचना में उसके नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका भी जताई गई थी।

14 लाख रुपये की नकदी जब्त

सूचना के आधार पर विज्ञान नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल मनोज मानव को थाना क्षेत्र से डिटेन किया और थाने लेकर आई। कार्रवाई के दौरान उसके पास से 14 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन में नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं।

नकदी के स्रोत और नेटवर्क की जांच

पुलिस अब जब्त नकदी के स्रोत, कथित लेनदेन और नशे के कारोबार से जुड़े संभावित संपर्कों की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही मामले में अन्य लोगों की भूमिका और पूरे नेटवर्क से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

खाकी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी पर ही नशे के कारोबार से जुड़े होने का आरोप सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles