Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दीपावली पर सोगरिया–मथुरा के बीच चलेगी दैनिक अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

14 से 26 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे, इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना एवं भरतपुर के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

कोटा। दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया–मथुरा–सोगरिया अनारक्षित दैनिक सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन 14 से 26 अक्टूबर 2026 तक (13-13 ट्रिप) किया जाएगा। इससे कोटा, सवाई माधोपुर, करौली एवं भरतपुर क्षेत्र के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया–मथुरा सुपरफास्ट स्पेशल 14 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन सोगरिया से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान कर इंद्रगढ़ 09:28 बजे, सवाई माधोपुर 10:00 बजे, गंगापुर सिटी 10:45 बजे, श्री महावीरजी 11:13 बजे, हिंडौन सिटी 11:28 बजे, बयाना जंक्शन 11:48 बजे तथा भरतपुर जंक्शन 12:18 बजे पहुंचकर दोपहर 14:10 बजे मथुरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा–सोगरिया सुपरफास्ट स्पेशल 14 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन मथुरा से शाम 17:10 बजे प्रस्थान कर भरतपुर जंक्शन 17:38 बजे, बयाना जंक्शन 18:08 बजे, हिंडौन सिटी 18:33 बजे, श्री महावीरजी 18:45 बजे, गंगापुर सिटी 19:13 बजे, सवाई माधोपुर 19:58 बजे तथा इंद्रगढ़ 20:28 बजे पहुंचकर रात 22:50 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी कोच सहित कुल 12 कोच रहेंगे। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे यात्री सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।

यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा एनटीईएस अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर लें।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles