चंडीगढ़। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। शुक्रवार को भाजपा प्हली सूची जारी सकती है। बैठक में सभी 90 विधानसभा सीटों प्र चर्चा की गई है। सूत्रों ने बताया सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव हारे कुछ उम्मीदवारों पर भी भाजपा फिर से दांव लगा सकती है। नई दिल्ली में वीरवार रात को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय नेतृत्व ने सूची को अंतिम रूप दिया। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने प्रत्याशियों पर मंथन किया। इस बार सैनी सरकार के दो से तीन मंत्रियों का टिकट कट सकता है। वहीं, मनोहर सरकार में रहे दो पूर्व मंत्रियों को भी मौका न्हीं दिया जाएगा। साथ हो 14 से 15 विधायकों की जगह नए लोगों को मौका दिया जाएगा। राज्य में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने सभी 90 सीटों पर चर्चा की। इससे पहले हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर बैठक हुई। कुछ देर बाद जेपी न्ड्डा के आवास पर बैठक हुई, जिसमें हरियाणा कोर कमेटी के सभी सदस्य और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। करीब 6 घंटे की मैराथन बैठक में पैनल को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद पेएम मोदी की अध्यक्षता में सीईसी की बैठक हुई। बैठक में
लगभग सभी पैनलों को मंजूरी दे दी गई है। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के सभी प्रभारी, सीएम नायब सिंह सैनी व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे






