कोटा 30 अगस्त। होटल फैडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, महासचिव संदीप पाडिया, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता फैडरेशन के बूंदी इकाई के मुख्य सलाहकार महेश पाटौदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चांदवानी, उपाध्यक्ष मुकेश श्रृंगी, सचिव लोकेश सुखवाल, कोषाध्यक्ष भगवान मंडावरा, कार्यकारिणी सदस्य आलोक दाधिच मुकेश शर्मा सलाहकार बोर्ड के निदेशन नारायण मंावरा एवं बूंदी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष निरंजन जिंदल
ने 2 सितंबर से आगरा से उदयपुर के मध्य चलने वाली वदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बूंदी में ठहराव दिए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओन बिरला का हार्दिक आभार व्यक्त किया । संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि बंदे भारत एक्सप्रेस
है। जो हाड़ौती के पर्यटन के लिए बेहतरिन ट्रेन है जो आगरा से भरतपुर सवाई माधोपुर कोटा बूंदी चित्तौड़ होते हुए उदयपुर तक आएगी। जो आगरा रणथंबोर उदयपुर चित्तौड़ के पर्यटन सर्किट से कोटा बूंदी को जोड़रही है इस ट्रेन का कोटया एवं सवाई माधोपुर में ठहराय हो रहा था लेकिन बूंदी में नहीं हो रहा था, इसके लिए फैडरेशन द्वारा बार-बार इस ट्रेन को बूंदी में ठहराव किए जाने की मांग की जा रही थी एवं फेडरेशन के सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर भी इस ट्रेन को बूंदी में रुकवाने की मांग की थी। उस समय लोकसभा अध्यक्ष ने इसके बूंदी में
ठहराव की घोषणा कर दी थी और आज रेल मंत्रालय द्वारा इस ट्रेन के बूंदी में ठहराव की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी गई है जो हाड़ौती के पर्यटन विकास में नई गति प्रदान करेगी ।






