Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बूंदी में कजली तीज के महोत्सव पर सिंगर शहनाज अख्तर ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये

बूंदी। कजली तीज महोत्सव के तहत मेला  रंगमंच पर चित्तौड़गढ़ की न्यू स्टार इवेंट के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुत देकर देर रात तक श्रोता ओं को बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन… घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो भजन के नृत्य से हुई। मुख्य कलाकार शहनाज अख्तर ने मोरे अंगना सजाने आओ रौ… माय अंबा माई उत्तरी बाग में… शंकर छोरा रे महामाई महामाई कर गई सो जा रे… मंगल भवन अमंगल आरी राम सिया राम जय जय राम परभजन सुना कर दर्शकों को आनंदित किया। गायक कलाकार साजन ने श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ श्री राम जानकी भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य कलाकारा शहनाज अख्तर ने उज्जैन में हर रंग के दैवाने मिलेंगे तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में… मेरा आपकी कृपा से सबकाम हो रहा है कृष्णभक्ति के भजन की पेशकश की। मीठे रस से भरे री राधा रानी लागे माने खारो खारी जमुना जी रो

 

पानी लागे.. घूमर घूमर घूमे रे… अयोध्या आए मेरे प्यारे राम बोलो जय श्री राम भजन पर राम लक्ष्मण सीत्ता व हनुमान की झांकी मंच पर दिखाई गई। शहनाज अख्तर व गायक कलाकार साजन ने हर करम अपना करेंगे… दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। शहनाज अख्तर ने यह भगवा रंग मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग… हम भगवाधारी हैं… जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे दुनिया में फिर से हम भगवा लहराएगे। भजन पर दर्शक दिर्घा में बैठे दर्शको को शहनाज अख्तर ने झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles