मुंबई -भारतीय सिनेमा जगत की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले की स्पेशल स्पेशल स्क्रीनिंग 31 अगस्त को की जाएगी। रमेश सिप्पी निर्देशित वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म शोले में संजीव कुमार, धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी और अमजद खान समेत कई कलाकार नजर आए थे। 15 अगस्त, 1975 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ की रिलीज को 49 साल पूरे हो गए हैं। दिग्गज लेखक सलीम-जावेद ने शोले हर किरदार खास रहा, विशेषतौर पर सिनेमा के इतिहास में अमजद खान का निभाया ‘गब्बर सिंह’ का किरदार अमर हो गया। शोले ऐसी भड़की कि मुंबई (तब बाम्बे) के मिनर्वा सिनेमाहाल में लगातार पांच वर्षों तक दिखाई जाती रही। शोले की रिलीज के 49 साल बाद मुंबई में इसकी विशेष स्क्रीनिंग होने वाली है, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।
साभार – सोशल मीडिया
आज मुंबई में होगी शोले की स्पेशल स्क्रीनिंग






