Tuesday, October 27, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में योगेश नामा एवं धनेश विजयवर्गीय सम्मानित

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में योगेश नामा एवं धनेश विजयवर्गीय सम्मानित

जयपुर/ राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर एवं पाती अपनों को मुहिम के संयुक्त तत्वावधान में पाती अपनों को मुहिम के प्रचारकों एवं रचनाकारों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह डॉ. भीमराव अम्बेडकर वेलफेयर सभागार, झालाना डूंगरी, जयपुर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सूरज सिंह नेगी, पाती अपनों को मुहिम के प्रवर्तक एवं सह-संयोजक प्रो. मीना सिरोला ने बताया कि आज के भौतिकतावादी दौर में मानवीय संवेदनाएँ और भावनात्मक लगाव डिजिटल माध्यमों पर केंद्रित हो गए हैं। ऐसे में हस्तलिखित पत्र-लेखन की परंपरा लुप्त होती जा रही है। इसी परंपरा को पुनर्जीवित करने और आत्मीय संस्कार व अपनेपन के भाव को जागृत करने के उद्देश्य से पाती अपनों को मुहिम परिवार द्वारा पूरे देशभर में यह मुहिम चलाई जा रही है।

पत्र-लेखन को लेकर विभिन्न राज्यों में विद्यालयों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें श्रेष्ठ पत्र-लेखन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कोटा संभाग से पत्र-लेखन प्रतियोगिता को नवोन्मेष रूप से क्रियान्वित करने हेतु योगेश कुमार नामा ‘निकुंज’ एवं धनेश विजयवर्गीय ‘दिव्य’ को श्रीफल भेंट कर, शाल ओढ़ाकर प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए रचनाकार, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles