गुरुदेव कौशिक महाराज की पुण्यतिथि पर यज्ञ, प्रवचन ,पुष्पांजलि, और चिकित्सा शिविर आयोजित
कोटा/भारतीय कौशिक गायत्री परिवार, बोरखेड़ा रोड ,कोटा (राजस्थान ),उज्जैन (मध्य प्रदेश), हरिद्वार , मारवाड़ में परम पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणि सद्गुरु श्री शंभू सिंह कौशिक महाराज की दसवीं पुण्यतिथि /स्मरण दिवस पर गायत्रीआश्रम, बोरखेड़ा में नो कुंडीय यज्ञ, पुष्पांजलि, प्रवचन, भजन तथा चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलोपैथी, होम्योपैथी, इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा के माध्यम से 350 से ज्यादा लोगों को परामर्श एवं जांच की गई। नेत्र परीक्षण ललित मिश्रा द्वारा ,रक्त परीक्षण, संजीवनी अस्पताल, बोरखेड़ा द्वारा की गई। शिविर संयोजक नेमीचंद शर्मा व डॉक्टर संजय धाकड़ ने बताया कि शिविर में होम्यो फिजिशियन डॉ मुकेश दाधीच ,डॉ पंकज गुप्ता , दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरवर हुसैन ,न्यू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ आर पी मीणा, डॉ राजेश सामर,बीसीएम ओ, सुल्तानपुर,वरिष्ठ जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गौड़ व कार्यकारिणी सदस्य,व कौशिक गायत्री परिवार के प्रधान संचालक यज्ञ दत्त हाडा, युवाचार्य युधिष्ठिर सिंह कौशिक , एवं समस्त चिकित्सकों ने गुरुदेव को पुष्पांजलि अर्पित की। डॉक्टर आर पी मीणा ने दीप प्रज्वलित किया। आचार्य कुलदीप मिश्रा ने लोक कल्याण के लिए गायत्री मंत्र की 21000 आहुति नो कुंडीय यज्ञ कर्ता साधकों से दिलाई ।धर्म सभा के मुख्य अतिथि उप महापौर नगर निगम कोटा विवेक राजवंशी रहे । विवेक राजवंशी ने गुरुदेव को स्मरण करते हुए कहा की ऐसी विभूति संसार में यदा कदा ही जन्म लेती है। उन्होंने मानव निर्माण योजना के कार्यक्रम को सराहा। सभा अध्यक्ष स्वामी गोविंदाचार्य कहा कि गौ,गायत्री, गंगा, गीता के लिए पुज्य गुरुदेव का कार्य मानव हितैषी है। युवाचार्य व राष्ट्रीय संरक्षक युधिष्ठिर सिंह कौशिक ने वर्तमान काल में गुरुदेव की आध्यात्मिक यात्रा मानव निर्माण योजना मिशन को राष्ट्रहित के लिए उपयोगी कहा। समारोह में सेवा निवृत्त जिला जज राजेंद्र गौड़ , वरिष्ट जन कल्याण समिति के चंद्रकांत सिंह परमार, अर्चना राजावत,डॉ महेंद्र माहेश्वरी,अरुण भार्गव ,जितेंद्र गौड़ ,पीके कुलश्रेष्ठ ,डीके नाबर, एस के अग्रवाल , बीएल नरसल ,राधाशरण ने कैंप आयोजन में सेवाएं दी । समाजसेवी आर एस कसेरा,राजेन्द्र गंभीर ,पर्यावरण विद् बृजेश विजयवर्गीय ने भी विचार रखें।शरद पूर्णिमा के अवसर पर सेवानिवृत्त मुकुट बिहारी मीणा, आश्रम प्रबंधक छीतर लाल बटावदी के नेतृत्व में युधिष्ठर चांदसी , नैनूराम,रामचंद्र, गोपाल, रतनलाल टीम ने रात्रि कालीन भजन गायें । सीताराम मीणा, राजेंद्र मीणा, इंद्रपुरिया के पंडित राम प्रसाद ,रामकल्याण ,संदीप सिंह नरूका , युवराज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। धर्मसभा की अध्यक्षता यज्ञदत्त हाड़ा,संरक्षक ने की । कार्यक्रम में भागवत कथा कर्ता श्रीजी दीदी का सानिध्य भी प्राप्त रहा।






