Tuesday, October 27, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रगति इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया न्यूज़ पेपर प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षिक भ्रमण

प्रगति इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया न्यूज़ पेपर प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षिक भ्रमण

कोटा। प्रगति इंटरनेशनल स्कूल, पुलिस लाइन, कोटा के कक्षा 7 के विद्यार्थियों को सोमवार को न्यूज़ पेपर प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने समाचार पत्र के प्रकाशन, संपादन, पृष्ठ सज्जा एवं मुद्रण की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि समाचार संकलन से लेकर संपादन, पेज डिजाइनिंग और अखबार की छपाई तक विभिन्न चरणों में किस प्रकार कार्य किया जाता है। विद्यार्थियों ने आधुनिक प्रिंटिंग मशीनों के माध्यम से कम समय में बड़ी संख्या में समाचार पत्रों की छपाई होते हुए देखी। साथ ही उन्होंने यह भी जाना कि अखबार पाठकों तक पहुँचने से पहले किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरता है तथा समाचारों को व्यवस्थित रूप से प्रकाशित करने में विभिन्न विभागों की क्या भूमिका होती है।

इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पत्रकारिता, समाचार पत्र प्रकाशन तथा आधुनिक मुद्रण तकनीक की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित ज्ञान को वास्तविक कार्यप्रणाली से जोड़कर समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में अपनी जिज्ञासाएँ व्यक्त कीं और नई जानकारियाँ प्राप्त कीं।

विद्यालय प्रधानाध्यपिका डॉ फैमिना ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे विद्यार्थियों में अवलोकन क्षमता, रचनात्मक सोच, जिज्ञासा तथा नई चीजें सीखने की प्रवृत्ति विकसित होती है। किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों की समझ को और अधिक व्यापक बनाते हैं।

विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक, रोचक एवं यादगार अनुभव बताया। इस शैक्षिक गतिविधि से उन्हें समाचार पत्रों की दुनिया और पत्रकारिता के क्षेत्र को करीब से समझने का अवसर मिला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles