Tuesday, October 27, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में जल्द शुरू हो सकता है नाइट बाजार, दशहरा मैदान में 200 दुकानों की तैयारी

कोटा में जल्द शुरू हो सकता है नाइट बाजार, दशहरा मैदान में 200 दुकानों की तैयारी पूरी

कोटा। देश के बड़े महानगरों की तर्ज पर अब कोटा में भी नाइट बाजार शुरू होने की संभावना है। नगर निगम ने राष्ट्रीय दशहरा मेला मैदान के ईस्ट जोन में सालभर संचालित होने वाले बाजार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बाजार के शुरू होने से शहरवासियों और पर्यटकों को खरीदारी के लिए नया स्थान मिलने के साथ ही नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

बाजार को दशहरा मैदान के मुख्य हिस्से से अलग और सुरक्षित रखने के लिए विजयश्री रंगमंच के दाईं ओर करीब 400 फीट लंबी और 5 फीट ऊंची लोहे की मजबूत ग्रिल लगाई गई है। परिसर में लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं। बाजार के बीचों-बीच आकर्षक फाउंटेन स्थापित किया जाएगा, वहीं पूरे परिसर को खूबसूरत लाइटों से रोशन करने की योजना है। ग्राहकों और पर्यटकों के प्रवेश एवं निकास के लिए मुख्य रूप से परशुराम द्वार का उपयोग किया जाएगा।

200 दुकानों से निगम को मिलेगी नियमित आय

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, अब तक दशहरा मैदान का उपयोग मुख्य रूप से वार्षिक दशहरा मेले के दौरान ही होता रहा है। साल के बाकी समय यहां की दुकानें खाली पड़ी रहती थीं। इन परिसरों की सुरक्षा और रखरखाव पर निगम को हर महीने हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

अब करीब 200 दुकानों को स्थायी बाजार और नाइट मार्केट के रूप में उपयोग में लेने से खाली परिसरों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। इससे दुकानों की देखरेख और रखरखाव में मदद मिलेगी तथा नगर निगम को नियमित राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

दशहरा मेले के बाद तय होगा संचालन का प्रारूप

दशहरा मैदान में प्रस्तावित नाइट बाजार के संचालन को लेकर अंतिम प्रारूप दशहरा मेले के बाद उच्च स्तर पर तय किया जाएगा। इसके बाद बाजार के संचालन, दुकानों के आवंटन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यदि यह बाजार शुरू होता है, तो कोटा में रात्रिकालीन खरीदारी और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय व्यापारियों के लिए भी नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles