Tuesday, October 27, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मेला परिसर में सफाई व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

मेला परिसर में सफाई व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

आयुक्त ने डेढ़ घंटे तक किया मेले का निरीक्षण

कोटा। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने मंगलवार दोपहर 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला परिसर का करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, शौचालयों सहित सभी जनसुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और मेला ग्राउंड में अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि मेला परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। शौचालयों सहित सभी जनसुविधाओं में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मेले में आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने अतिक्रमण अनुभाग के अधिकारियों से कहा कि रात के समय मेला ग्राउंड का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। फुटकर विक्रेता यदि आमजन के आवागमन में बाधा बन रहे हैं तो उन्हें व्यवस्थित स्थान पर बैठाया जाए।

प्रवेश द्वारों पर भी फुटकर विक्रेताओं के कारण लोगों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि द्वारों के सामने इस तरह दुकानें या सामान नहीं लगाया जाए, जिससे लोगों के प्रवेश और निकास में बाधा आए। प्रवेश द्वारों पर आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए।

बिना अनुमति ब्रांडिंग पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने राजस्व विभाग की टीम को निर्देश दिए कि मेला परिसर में जिन दुकानदारों ने बड़ी कंपनियों के उत्पादों की ब्रांडिंग या प्रचार सामग्री लगा रखी है, उनसे नियमानुसार शुल्क जमा करवाया जाए अथवा प्रचार सामग्री हटवाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति प्रचार की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दुकानदार बोले, बाजार अच्छा चल रहा है

आयुक्त ने मेले में व्यापारियों से बातचीत कर मेले की व्यवस्थाओं और व्यापार की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बाजार अच्छा चल रहा है और ग्राहकों की आवाजाही भी अच्छी है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने के साथ व्यापार में और वृद्धि होगी।

व्यापारियों ने उत्तर जोन पर विशेष ध्यान देने की मांग करते हुए कहा कि वहां ग्राहकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं। इससे उत्तर क्षेत्र की दुकानों पर भी ग्राहकी बढ़ेगी और व्यापार को गति मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उत्कर्ष यादव, धीरज कुमार सोनी, राकेश व्यास, अधिशासी अभियंता एक्यू कुरैशी, विष्णु वैष्णव, राजस्व अधिकारी विजय अग्निहोत्री सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles