रितु बराला के समर्थन में जयपुर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, शालिनी गौतम ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
जयपुर 21 अक्टूबर /एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ कथित मारपीट एवं अमर्यादित व्यवहार के मामले में न्याय की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरने में शामिल हुईं और मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रितु बराला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर रितु बराला के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही के बिना निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।





