Wednesday, October 21, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वैदिक मंत्रोच्चार एवं गणेश पूजन के साथ अग्र महाकुम्भ अन्नकूट महोत्सव कार्यालय का भव्य शुभारम्भ

सामाजिक एकता एवं समरसता का विराट संगम बनेगा अग्र महाकुम्भ, 28 नवम्बर को दशहरा मैदान में जुटेगा कोटा संभाग का अग्रवाल समाज

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा, 21 अक्टूबर  बुधवार।अग्रवाल समाज, कोटा एवं कोटा संभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य अग्र महाकुम्भ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आगामी 28 नवम्बर, शनिवार को दशहरा मैदान स्थित बाह्य रंगमंच पर किया जाएगा।

आयोजन समिति के संयोजक रमेश चन्द्र गोयल ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारम्भ आज बसंत विहार स्थित महोत्सव कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार एवं गणेश पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर महोत्सव की निर्विघ्न सफलता की कामना की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक राजवंशी, उपमहापौर, महोत्सव के मुख्य संयोजक रामगोपाल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि हेमराज जिन्दल (पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष), गोविंद नारायण अग्रवाल, संदीप चांदीवाला, चंद्र प्रकाश सिंघल (पूर्व जिला अध्यक्ष, कोटा), राजेश मित्तल (अध्यक्ष, अग्रवाल संगठन), जगदीश अग्रवाल (प्रॉपर्टी), पार्षद लोकेश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मीडिया प्रभारी परमानन्द गोयल ने बताया कि कार्यालय पूजन में अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं अग्रबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अतिथियों ने कहा कि अग्र महाकुम्भ अन्नकूट महोत्सव सामाजिक एकता, समरसता और अग्रवाल समाज की गौरवशाली परम्पराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

युवा समन्वयक सुमित जैन ने बताया कि महोत्सव को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसमें कोटा संभाग के हजारों महिला-पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों की सहभागिता अपेक्षित है।

इस अवसर पर  कैलाश जैन, जयंत अग्रवाल, हितेश मित्तल, ब्रह्मानंद गर्ग, शंकर अग्रवाल, महेश मित्तल, सत्यनारायण मित्तल, सुरेश बंसल, निखिल जैन, आशीष गोयल, इंद्रेश गर्ग सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर समाज बंधुओं से तन-मन-धन से सहयोग एवं अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles