कोटा 28 सितंबर। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, भजनलाल शर्मा जी, 29 सितंबर को सुहास सभागार, एलन सुपथ, कोरल पार्क, नया नोहरा कोटा में सुबह 12 बजे कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे।जैन ने बताया की एयरपोर्ट कोटा पर, सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री महोदय के स्वागत अभिनंदन के उपरांत कोटा में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्माणाधीन कार्यालय पर, माननीय मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता के अपार आशीर्वाद से प्रदेश में एतिहासिक और कोटा में कांग्रेस मुक्त पालिका और निगम में भाजपा के बोर्ड बनने पर भजन लाल शर्मा का भाजपा कोटा शहर द्वारा सुबह 11 बजे भव्य स्वागत, अभिनंदन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महोदय भाजपा के नवनिर्माणाधीन कार्यालय का अवलोकन भो करेंगे।मुख्यमंत्री के कोटा आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष जैन सहित पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थलों का मौका मुआयना कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस अवसर पर देहात जिला महामंत्री विशाल शर्मा, वरिष्ठ नेता कीर्तिकांत गोयल, पार्षद गोपाल राम मंडा, जिला उपाध्यक्ष महावीर सुमन, , जितेंद्र खजांची, कुलदीप सिंह तलवार, जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप राठौर, मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल, युवा कार्यकर्ता वैभव, अनुराग, मयंक गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






