Sunday, July 12, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया

माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के निर्देश पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक छात्र एक पेड़ की संकल्पना के आधार पर दिनांक 11 जुलाई 2024 को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर एसके सिंह के मार्गदर्शन पर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कार्मिकों और छात्र- छात्राओं ने भाग लिया इस अवसर पर डीन फैकल्टी अफेयर्स प्रोफेसर ए. के. द्विवेदी ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और सभी शिक्षकों एवं छात्रों को इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। एनएसएस प्रमुख समन्वयक डॉ. राजेश भट्ट ने कार्यक्रम की सफलता में सभी का योगदान सराहा। तथा निशुल्क पौधे उपलब्ध कराने हेतु खत्री पंजाबी समाज के श्री नयन कालरा जी और अन्य पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्होंने संबोधन में इस कार्यक्रम को जारी रखने को कहा इस अवसर पर प्रोफेसर दिनेश बिरला, प्रोफेसर एसके ग्रोवर उपस्थित रहे।

इस आयोजन में एनएसएस और एनसीसी आर्मी विंग के प्रतिभागियों की सराहना की गई। छात्र समन्वयक श्रेष्ठ शर्मा, करदम सिंह, शुभाष मेघवाल, राहुल सुमंत और शक्ति मीणा का योगदान भी सराहनीय रहा। इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को पुनः प्रमाणित किया गया।

 

यह आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles