Wednesday, November 25, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बड़गांव में 27 नवंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी

सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में होगा श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ एवं 20वां श्रीराम महायज्ञ, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

अशफाक अंसारी✍️

कोटा। धर्मनगरी कोटा के बड़गांव स्थित रघुनाथ धाम वीर हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहां 27 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ एवं 20वें श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

आयोजन का शुभारंभ 27 नवंबर को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा बड़गांव हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर रघुनाथ धाम वीर हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा।

वृंदावन के संत करेंगे कथा का वाचन

श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री विष्णु शरण दास जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) के मुखारविंद से कराया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं, भक्ति और धर्म के मार्ग का संदेश मिलेगा।

29 नवंबर से शुरू होगा श्रीराम महायज्ञ

आयोजन के तहत 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक 20वां श्रीराम महायज्ञ आयोजित होगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यज्ञ अनुष्ठान संपन्न होंगे।

महंत श्री 108 बालकिशन दास जी महाराज ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से आयोजन में पहुंचकर कथा श्रवण करने, यज्ञ में भाग लेने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

संपर्क: 9982651451

स्थान: रघुनाथ धाम वीर हनुमान मंदिर, बड़गांव, कोटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles