Wednesday, November 25, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में ज्वेलरी शोरूम से 5 सोने की चेन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध; 24 घंटे में वारदात का खुलासा

कोटा में ज्वेलरी शोरूम से 5 सोने की चेन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध; 24 घंटे में वारदात का खुलासा

कोटा। शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शोरूम से पांच सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। चोरी गए सोने के आभूषणों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर  को तलवंडी स्थित महावीर ज्वेलर्स पर एक व्यक्ति अंगूठी देखने के बहाने पहुंचा। इसके बाद उसने दुकानदार से सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार ने उसे एक-एक कर पांच चेन दिखाई। इसी दौरान आरोपी मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए किसी अन्य व्यक्ति को चेन दिखाने लगा। मौका मिलते ही उसने पांचों चेन उठाईं और दुकान से फरार हो गया।

दुकानदार ने उसका पीछा किया, लेकिन करीब 50 मीटर दूर मोटरसाइकिल लेकर खड़ा उसका साथी उसे बैठाकर मौके से फरार हो गया। दुकानदार के मुताबिक चोरी हुई पांचों सोने की चेन का कुल वजन करीब 50 से 55 ग्राम और अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख रुपये थी।

मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जवाहर नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस जांच के आधार पर आरोपी दिलीप पंकज चोटी (25), निवासी बालिता रोड, कुन्हाड़ी, कोटा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। चोरी गई सोने की चेन की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में जवाहर नगर थाना और कुन्हाड़ी थाना पुलिस की टीमों की अहम भूमिका रही।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles