Wednesday, November 25, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अन्नकूट अग्र महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी,28 नवंबर को दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर आयोजित होगा 

अन्नकूट अग्र महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी,28 नवंबर को दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर आयोजित होगा

दशहरा मैदान में सज रहा भव्य मंच और विशाल पांडाल, कोटा संभाग के चारों जिलों से जुटेंगे अग्रबन्धु

भारतसिंह चौहान✍️

कोटा, 25 नवंबर ।समस्त अग्रवाल समाज, कोटा एवं कोटा संभाग के तत्वावधान में आगामी 28 नवंबर  (शनिवार) को दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर आयोजित होने वाले विराट अग्र महाकुम्भ अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए दशहरा मैदान में विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं आकर्षक मंच सज्जा, अतिथियों एवं समाजबंधुओं के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक गोविन्द नारायण अग्रवाल एवं स्वागत अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस विराट आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति की विभिन्न टीमें निरंतर व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ अतिथियों एवं समाजबंधुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार एवं अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज जिन्दल तथा मुख्य समन्वयक महेश गुप्ता एवं चन्द्र प्रकाश सिंघल ने बताया कि आयोजन को लेकर कोटा शहर सहित संपूर्ण संभाग में उत्साह का वातावरण है। अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं, संगठनों एवं भामाशाहों का आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग एवं भरपूर समर्थन मिल रहा है।

कार्यक्रम संयोजक रमेश चन्द्र गोयल ने बताया कि इस महोत्सव में कोटा शहर के साथ-साथ बारां, बूंदी एवं झालावाड़ जिलों से भी बड़ी संख्या में अग्रबन्धुओं के शामिल होने की संभावना है। इस प्रकार यह आयोजन संपूर्ण कोटा संभाग के अग्रवाल समाज को एक मंच पर जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

मीडिया प्रभारी परमानन्द गोयल ने बताया कि अन्नकूट अग्र महोत्सव का मूल उद्देश्य अग्रवाल समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं संगठनात्मक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ करना है। साथ ही समाज की गौरवशाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्पराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

आयोजन समिति ने कोटा संभाग के समस्त अग्रबन्धुओं, सामाजिक संस्थाओं एवं समाज के गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे 28 नवंबर को आयोजित होने वाले इस विराट अन्नकूट अग्र महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता निभाएं और अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल, भव्य एवं अविस्मरणीय बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles