Friday, November 20, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

‘रानी पद्मिनी और जौहर’ नाटक का भव्य मंचन, कलाकारों ने जीवंत किया ऐतिहासिक प्रसंग

कोटा/रामशांताय सभागार में राम शर्मा ‘कापरेन’ के द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक ‘रानी पद्मिनी और जौहर’ का सफलतापूर्वक मंचन हुआ । ऐतिहासिक दृष्टि और ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर लिखे गए इस नाटक के मंचन का समय लगभग 50 मिनट रहा। इसमें रानी पद्मिनी के विवाह से लेकर जौहर के मध्य में उपस्थित सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को सत्य एवं सुरुचि पूर्ण तरीके से लिखा गया और मंचित किया गया। संगीत प्रबंधक और सप्त ऋषि सृजन संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी रूपनारायण शर्मा संजय ने बताया कि इस नाटक में रानी पद्मिनी की मुख्य भूमिका डॉक्टर गार्गी शर्मा ने निभाई । अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में वीरेंद्र सिंह शक्तावत थे तो रतन सिंह की भूमिका में परम सिंह राठौड़ थे। रावल समर सिंह की भूमिका में अभिनेता संतोष कुमार जैन थे । रानी नागमती की भूमिका जिया नागर ने निभाई। राघव चेतन की भूमिका में राम शर्मा ‘कापरेन’ स्वयं थे। ढाई माह की भूमिका में रमा शर्मा और मालिक कफूर की भूमिका में डॉक्टर शिव लहरी थे। गोरा की भूमिका में है डॉक्टर आनंद शर्मा और बादल की भूमिका में वात्सल्य शर्मा थे । दासी की भूमिका में अनुष्का शर्मा और राजपूती कन्या की भूमिका में यशवर्धन शर्मा थे।

मंचन के अंत में रासबिहारी यादव ने अभिनेताओं का उत्साह वर्धन किया।  गिरिजा सुमन ने सभी कलाकारों को बधाई दी और भविष्य में रानी पद्मिनी के जीवन को और मंचित करने की आवश्यकता बताई । अंत में नवल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles