अशफाक अंसारी की रिपोर्ट ✍️
कोटा, 26 सितंबर। कुन्हाड़ी स्थित बालिता में शनिवार को मानव सेवा की मिसाल देखने को मिली। निःशुल्क मदनी मदरसा वेलफेयर ट्रस्ट एवं सक्षम नारी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में तथा सुधा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में Dr. Sehba, Senior Physiotherapist (Gold Medalist) ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। शिविर में करीब 100 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया।
इस अवसर पर सक्षम नारी विकास समिति की अध्यक्ष परवीन खान का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।
शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने चिकित्सक, सुधा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सहयोगी संस्थाओं एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि “सेवा ही संकल्प” के उद्देश्य के साथ भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।





