Friday, September 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

1125 दीपों से हुई श्री गणेश जी की महाआरती, 56 भोग से सजा बप्पा का दरबार

1125 दीपों से हुई श्री गणेश जी की महाआरती, 56 भोग से सजा बप्पा का दरबार

प्रेस रिपोर्टर: रामावतार राठौर✍️

कोटा। श्री गणेश मित्र मंडल समिति छावनी, कोटा की ओर से 25वें श्री गणेश महोत्सव 2026 के तहत रामचंद्रपुरा स्थित गोयल धर्मशाला के पास भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री गणेश जी को 1125 दीपों से महाआरती तथा 56 भोग प्रसादी अर्पित की गई।

गुरुवार को शहरभर में गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज सुनाई दी। महोत्सव स्थल पर सुबह भगवान श्री गणेश जी का विधिवत पूजन किया गया, जिसके दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। शाम को भव्य आरती के साथ गणेश वंदना, हनुमान पाठ एवं स्तुति सहित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

श्री गणेश जी के दरबार को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा छप्पन भोग में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां एवं व्यंजन अर्पित किए गए। 1125 दीपों से हुई महाआरती का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भक्ति संगीत और धार्मिक प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेते रहे।

महोत्सव के दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसादी वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल हुए तथा पूरा परिसर भगवान श्री गणेश के जयकारों से गूंज उठा।

आयोजन में श्री गणेश मित्र मंडल समिति छावनी के कार्यकर्ता कन्हैया लाल शाक्यवाल, ऋतुराज कौशिक, लालचंद, प्रेम नारायण, पूर्व अध्यक्ष जगदीश वर्मा, राजकुमार कलवार, गजानंद, सोनू, सतीश शाक्यवाल, नवल, अंशु श्रृंगी, धर्मेंद्र, जस्सी, विनय, विकास, दीपमाला, गायत्री, शंकर शाक्यवाल सहित समाजसेवी एवं गणेश भक्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्री गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles