Friday, September 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

30 सितंबर के बाद भी जारी रहे जन शिक्षण संस्थान योजना, लोकसभा अध्यक्ष से किया अनुरोध

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, कोटा की योजना को 30 सितंबर 2026 के बाद भी निरंतर जारी रखने की मांग को लेकर संस्थान के प्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

जन शिक्षण संस्थान द्वारा कोटा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों को विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं। वर्तमान में संस्थान से करीब 140 अनुदेशिकाएं जुड़ी हुई हैं, जिनके माध्यम से विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।

योजना को निरंतर जारी रखने की मांग को लेकर संस्थान से जुड़ी सभी अनुदेशिकाओं ने संस्थान के अध्यक्ष आर. पी. गुप्ता को पत्र सौंपकर योजना को आगे भी जारी रखने का अनुरोध किया। इसी क्रम में अध्यक्ष आर. पी. गुप्ता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय पर चर्चा की।

प्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि गरीब एवं वंचित वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए 30 सितंबर 2026 के बाद भी जन शिक्षण संस्थान योजना को जारी रखने के लिए प्रधानमंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई हेतु आग्रह किया जाए।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक मुकेश राठौर, सदस्य नरेंद्र जैन, पूर्व पार्षद युधिष्ठिर चांनसी, स्टाफ सदस्य हेमराज प्रतिहार एवं लोकेश शर्मा उपस्थित रहे।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि योजना को निरंतरता मिलने से कोटा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों को कौशल प्रशिक्षण के अवसर मिलते रहेंगे। इससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles