कोटा। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गांधी जी की पुलिया स्थित अर्जुन मेडिकल के सामने स्थापित भव्य मंच पर मिरघा परिवार, कोटा रियासत (राजवंशी राजघराना) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वृंदावन में आयोजित द्वादश विश्व ज्योतिष, तंत्र, वास्तु, कर्मकांड, आयुर्वेद एवं वेद महासम्मेलन में सम्मानित हुए ज्योतिषी पूरन सोनी एवं ज्योतिषाचार्य नितिका शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रमिला गुप्ता, रीना गुप्ता, ब्रजराज गौतम, मीनाक्षी गौतम, रमाकांत गौतम सहित मयूर टाइम्स न्यूज़ के फाउंडर मयूर सोनी एवं सह संपादक श्यामसुंदर शर्मा का भी सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं दुपट्टा पहनाकर एवं सम्मान प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं।
अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, प्रतिभाओं के सम्मान एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।






