Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण की 100 भूखंडों की ई-नीलामी की अंतिम तिथि कल 19 अगस्त 

अपना घर का सपना पूरा करने और निवेश का सुनहरा अवसर, निवेशकों में भारी उत्साह

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में विभिन्न निर्माण एवं बुनियादी ढांचा विकास कार्यों के लिए राजस्व अर्जित करने तथा आमजन एवं निवेशकों की आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

इस पहल के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित लगभग 100 भूखंडों की एक साथ ई-नीलामी की जा रही है। इस नवीन प्रक्रिया की शुरुआत 12 अगस्त 2026 से की गई है, जिसकी अंतिम तिथि बुधवार, 19 अगस्त 2026 सायं 5:00 बजे तक है।

अभी तक 40 भूखंडों पर बोली लगाई जा चुकी है और अंतिम दिन तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। एक साथ बड़ी संख्या में भूखंड उपलब्ध होने से आमजन में अपना आशियाना बनाने और निवेशकों में भारी रुझान देखा जा रहा है।

केडीए आयुक्त  बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस नीलामी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता के साथ भाग ले सकता है। प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य आमजन को बिना किसी जटिलता के आशियाना और निवेश का सुनहरा अवसर प्रदान करना है।

केडीए सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि एक साथ बड़ी संख्या में भूखंडों को नीलामी में रखने से खरीदारों को चयन की पूरी आजादी मिलेगी और वे अपनी सुविधा के अनुसार बेहतरीन भूखंड चुनकर बोली लगा सकेंगे। पूरी प्रक्रिया को ई-नीलामी के माध्यम से निष्पक्ष और सुलभ बनाया गया है।

नीलामी की शर्तों, भूखंडों की सूची और विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक क्रेता कोटा विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की कोटा स्थित किसी भी शाखा में संपर्क कर सकते हैं। बैंक द्वारा इच्छुक खरीदारों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।आमजन की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए केडीए ने विशेष हेल्पलाइन नंबर – 7023767557 भी जारी किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles