Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में BPCL ने लॉन्च किया 10 किलो का फाइबर ‘Zip Light’ गैस सिलेंडर

-अशफाक अंसारी की रिपोर्ट

कोटा। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा कोटा में अपनी वितरक मेसर्स सुलभ गैस के माध्यम से 10 किलोग्राम क्षमता वाले फाइबर ‘Zip Light’ गैस सिलेंडर को लॉन्च किया गया। यह सिलेंडर देश के 100 शहरों में लॉन्च किया जा रहा है, जिसमें कोटा भी शामिल है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि BPCL के राजस्थान मार्केटिंग हेड श्री रजनीश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती संध्या सिन्हा, DSO ऑफिसर, कोटा रहीं। इस अवसर पर BPCL के विक्रय अधिकारी श्री आतेश फौजदार ने नए फाइबर सिलेंडर की विशेषताओं एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुलभ गैस के पार्टनर श्री भुवनेश लाहोटी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं श्री गोकुलेश बागला ने Zip Light सिलेंडर की खूबियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि 10 किलो गैस क्षमता वाला यह सिलेंडर पारंपरिक सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है। इसका कुल वजन लगभग 15 किलोग्राम है। फाइबर से निर्मित होने के कारण यह पारदर्शी है, जिससे गैस की मात्रा को आसानी से देखा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इस नए गैस कनेक्शन की सुविधा अब आसानी से उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को इसकी डिलीवरी 4 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। Zip Light सिलेंडर विशेष रूप से ऐसे उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकता है, जो हल्के और आधुनिक गैस सिलेंडर की सुविधा चाहते हैं।

कार्यक्रम में BPCL एवं सुलभ गैस से जुड़े प्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles