Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां को मिलेगी ₹94 करोड़ के आधुनिक मेडिकल अस्पताल की सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल करेंगे लोकार्पण

-जितेंद्र कुमार शर्मा

बारां: जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में कल एक बड़ा कदम उठने जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बारां में 94 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक मेडिकल चिकित्सालय भवन का विधिवत लोकार्पण करेंगे। इस नए चिकित्सालय के शुरू होने से बारां सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

नवनिर्मित चिकित्सालय की में मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए 240 बेड की आधुनिक सुविधा। आधुनिक चिकित्सा सेवाएं: जटिल सर्जरी और आपातकालीन स्थितियों के लिए 4 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (OT) और वेल-इक्विप्ड ICU यूनिट। उन्नत तकनीक: 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, उन्नत डायग्नोस्टिक लैब और आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण इत्यादि होंगे।

लगभग दो वर्ष में बनकर तैयार हुआ यह बहुप्रतीक्षित अस्पताल पिछले एक वर्ष से लोकार्पण का इंतजार कर रहा था। इसके संचालन से स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को सुलभ होंगी।

मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles